जौनपुर, फरवरी 1 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान भेज दिया। नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी शशि और शनि पुत्र शीतला प्रसाद के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पश्चिमी कौड़ियां मोहल्ला निवासी अब्दुल लतीफ उर्फ बच्चा और मोहम्मद शरीफ पुत्र मो. अमीन के बीच दुकान के कब्जे को लेकर विवाद हो गया जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा पक्खनपुर गांव में जमीन विवाद के चलते हुई मारपीट के मामले में संतरा देवी पत्नी भीम गौतम, मनीशा गौतम पत्नी राकेश गौतम, शीला देवी पत्नी अर्जुन गौतम और साधना गौतम पुत्री अर्जुन गौतम को गिरफ्तार किया गया। ...