मारपीट में अलग अलग एफआईआर
सीतामढ़ी, अप्रैल 29 -- पुपरी। भूमि विवाद में मारपीट की घटना में जख्मी बेलमोहन निवासी रामस्नेही पांडेय ने पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। इसमें दिलीप पांडेय, रामबाबू, प्रद्युम्न, रामश्रेष्ठ राय व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया है। आवेदन में रामस्नेही ने बताया है कि आरोपी ने उसके मकान का पिलर रंगदारी लेने के उद्देश्य से तोड़फोड़ दिया। विरोध पर लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी रामबाबू ने आवेदन में बताया कि उसके निजी जमीन से मुख्य सड़क तक जाने वाले रास्ते पर निर्माण कर दिया है। जब इसका विरोध किया तो अमरेंद्र, रामस्नेही पांडेय, अमन, हरीश व अन्य आठ दस लोगों ने रॉड-डंडे आदि से वारकर उसे और उसके भतीजा दिलीप पांडेय को जख्मी कर दिया है। यह भी पढ़ें- पुलिस कमिश्नर के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.