मारपीट में अठारह दिन बाद एफआईआर दर्ज
बगहा, मई 12 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। नगर के पुरानीबाजार में घटी मारपीट की घटना में अठारह दिन बाद शिकारपुर थाने मे एफआईआर दर्ज की गई है। घटना 26 अप्रैल की है। जख्मी युवक सुलेमान हैदर के फर्द बयान पर दर्ज एफआईआर में मदरसा टोला दिउलिया के पिंटू,अप्पू, सानू, रोमी, मेराज, साठी थाना के धर्मपुर गांव निवासी शाहिद रफी समेत 3-4अज्ञात युवकों को आरोपित किया गया है। आरोप है कि वह पुरानी बाजार मुहल्ले में अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। आरोपित एकजुट होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया। उसके गले से सोने की चेन छीन ली। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में फर्द बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.