उन्नाव, दिसम्बर 29 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुई गाली गलौज व मारपीट की घटना में पीडितों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है। चितौली गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के टेनी मंदिर के पास भागवत कथा हो रही थी। इसी गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ धुव्र यादव नशे की हालत में लड़कियों व महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहे थे। मना कर दिया गया था। उसी रंजिश को लेकर 27 दिसंबर को खेत से नित्य क्रिया कर लौट रहा था, तभी रास्ते में बच्चन उर्फ सजीवन लाल के साथ मिलकर पकड़ लिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरी घटना चकलवंशी गांव निवासी माया पत्नी दीपू रावत ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 18 साल पहले आवास मिला था, जो भूमि संख्या 256...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.