उन्नाव, अप्रैल 27 -- चकलवंशी, संवाददाता। अलग अलग गांव में हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडितों की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।माखी थाना क्षेत्र के कोटरा गांव के रहने वाले एक पक्ष के छोटे लाल पुत्र राम स्वरूप ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार रात वह ड्यूटी करके घर लौट रहा था। इसी बीच गांव निवासी आत्माराम, हुकुम चंद्र पुत्रगण बुधई ने रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- रंजिशन मारपीट में पांच घायल, नौ नामजद शोर सुनकर भाई शिव कुमार पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वही दूसरे पक्ष से हुकुम चंद्र ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के च...