बिहारशरीफ, मई 10 -- मारपीट मामले में 8 के विरुद्ध एफआईआर चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के एकाढ़ा गांव निवासी राधा देवी द्वारा स्थानीय थाना में एफआईआर करायी गयी है। गांव के आठ लोगों को अभियुक्त बनाया है। एफआईआर में बताया गया कि दस दिन पहले गांव में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गयी थी। उसी समय से गांव के कुछ लोग उनके साथ गाली गलौज कर रहे हैं। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट भी की गयी है। थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार) यह भी पढ़ें- -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...