गिरडीह, फरवरी 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। धावाटांड़ मोहनपुर मौजा में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में सोहराब शेख सहित 17 लोगों के विरुद्ध बेंगाबाद थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। इस मामले में 17 नामजद के अलावा 20-21 अज्ञात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 22/26 से जुड़ा हुआ है। मोहनपुर धावाटांड़ मौजा के खाता संख्या 1, प्लॉट 402, रकवा 54.75 डिसमिल के मध्ये 27 एकड़ 37.5 डिसमिल जमीन पर दो पक्षों द्वारा अपनी अपनी दावेदारी को लेकर 7 फरवरी की दोपहर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए थे। इसमें ताज हसन के पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस सिलसिले में दोनों पक्षों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था। मामले के जांचोपरांत भुक्तभोगी ताज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.