दरभंगा, मई 22 -- विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के ढढ़िया गांव निवासी स्व. बधाई पंडित के पुत्र दोविक पंडित ने मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में गांव के भुवनेश्वर पंडित, सुशील पंडित, उमेश पंडित सहित 14 लोगों के विरुद्ध कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 13 अप्रैल की सुबह पड़ोसन दुर्गा देवी के साथ आरोपितों का विवाद हो रहा था। बीच-बचाव के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। बाद में आरोपितों ने वादी पर झगड़ा कराने का आरोप लगाते हुए घर की दीवार तोड़कर जबरन प्रवेश किया और मारपीट की। घटना में वादी समेत परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...