मिर्जापुर, मार्च 29 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुईया कला गांव में मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा बलवा में 12 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है। सुईया कला गांव निवासी दयाशंकर ने तहरीर देकर बताया कि खेत में पांच साल से खेती कर रहा हूं। उसी खेत में शनिवार को गेहूं का बोझ बांध रहा था। गांव निवासी केवला, राजनरायन, सोनू, महेंन्दर लक्ष्मन, साधु, श्यामधर, राम लल्लू, अमरावती,बखिया, नकवा, बब्बू एक राय होकर खेत का गेहूं बोझ बनाकर ले जाने लगे। मना करने पर विपक्षियों ने गाली गलौज की। घर पर चढ़कर पिता रामअचल को मारने पीटने लगे। उसी दौरान पुत्र आदित्य घटना का वीडियो बनाने लगा तो उसको भी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...