पूर्णिया, मई 14 -- धमदाहा, एक संवाददाता। नवविवाहिता के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना की शिकायत पर जीविका द्वारा संचालित दीदी अधिकार केंद्र धमदाहा ने पहल करते हुए दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी।

समझौते का विवरण समझौते के बाद एकरारनामा तैयार करवाकर पीड़िता को सौहार्दपूर्ण माहौल में ससुराल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, धमदाहा प्रखंड के घरारी वार्ड संख्या-4 निवासी काजल कुमारी ने दीदी अधिकार केंद्र में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट एवं प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

शादी के बाद की स्थिति पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 15 अगस्त 2024 को रूपौली थाना क्षेत्र के मतेली खेमचंद वार्ड संख्या-10 निवासी कृष्ण कुमार से हुई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति, ससुर, सास, ननद एवं गोतनी द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति मोब...