उन्नाव, मार्च 13 -- बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के फकीरखेड़ा गांव की रहने वाली सोनी पत्नी अमित ने पुलिस में तहरीर देकर गांव के ही लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। सोनी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार को शांति पत्नी प्रेम शंकर में घर से निकास को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। तभी शांति देवी के पति बाबूलाल, नाती रौनक व बऊवन आदि घर में घुस आए और मारपीट करते हुए मोबाइल भी छीन लिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र पर मौके पर पुलिस भेजी गई। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष विवाद करने लगे। दोनों पक्षों से एक एक महिलाओं के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...