भागलपुर, जून 14 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के मुरहन गांव में मारपीट मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव के ही गोपाल केसरी के पुत्र अश्वनी केसरी के रूप में की गई है। आरोपी के विरुद्ध गोराडीह थाना में करीब एक वर्ष पहले मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि मारपीट मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...