छपरा, मई 8 -- मकेर । मकेर थाना क्षेत्र के एकडेरवां मंसुरिया गांव निवासी उमेश महतो के पुत्र बिट्टू कुमार ने गांव के ही प्रेम महतो सहित चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि ईंट हटाने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपितों ने मारपीट की। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष से प्रेम महतो ने भी काउंटर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी मशरक। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में अश्लील गीत बजाए जाने का विरोध करने पर एक युवती की हत्या किए जाने के बाद जिला विप्र सेवा परिषद ने मुलाकात कर परिजनों को सांत्वना दी व पचास हजार रुपए सहयोग राशि दी गयी। परिषद के संरक्षक पं राजीव कुमार पाठक, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, सुरे...