धनबाद, फरवरी 22 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की डिगवाडीह मांझी बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शान अंसारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी मो. सरताज को धनबाद जेल भेज दिया है। घायल शान अंसारी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 20 फरवरी की रात वह डिगवाडीह मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। उसके पीछे सरफराज, सरताज एवं संजेव मौजूद थे। नमाज के दौरान तीनों उसके पैर पर बार-बार लात मारकर परेशान कर रहे थे। नमाज समाप्त होने के बाद जब उसने इसका कारण पूछा, तो वे लोग उसे मस्जिद के बाहर ले जाकर गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बयान के अनुसार, किसी तरह जान बचाने के लिए वह घर की ओर दौड़ा, तो आरोपी लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंच गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.