लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- संसारपुर। थाना मैलानी क्षेत्र के संसारपुर कस्बे में बुधवार की शाम बांकेगंज रोड पर पीआरडी जवान के बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ़्तार कर चालान भेज दिया है। जबकि मुकदमे में नामज़द दूसरे आरोपी व एक अन्य अज्ञात युवक की तलाश की जा रही है। संसारपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार की देर शाम कस्बे की बांकेगंज रोड पर बेलहैया निवासी पीआरडी जवान रामविलास का बेटा आकाश बाइक से घर वापस जा रहा था कि किसी दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई तो दोनो बाइक सवारों में आपस मे गाली गलौज होने लगी। गाली गलौज होने के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से चला गया। तभी पीछे से आ रहे पिकअप चालक जाहिद को लगा कि आकाश उनको गाली दे रहा है इतने में जाहिद ने अपने पुत्र समीर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर...