बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- गढ़पुरा। प्रखंड की कुम्हारसो पंचायत के भंसी गांव से सोमवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान भंसी गांव के वार्ड नंबर-दो निवासी टेको पासवान के पुत्र अशर्फी पासवान व अशर्फी पासवान के पुत्र बमबम पासवान के रूप में हुई। दोनों मारपीट के मामले में आरोपित है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...