मुंगेर, जनवरी 30 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम अजीमगंज भैयाराम टोला में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट मामले में एक पक्ष की ओर से हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कुल 9 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में एक पक्ष ने आवेदन देकर कुल 9 व्यक्ति पर नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें प्रथम पक्ष की ओर से पश्चिम अजीमगंज के भैयाराम टोला निवासी पवन यादव की पत्नी बबीता देवी के आवेदन के आधार पर पिंकी देवी, संजय यादव, मुकेश कुमार, मोनू यादव, अजय यादव, अंकित यादव, अमन कुमार, सोनू कुमार तथा रीना देवी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले में नामजद रीना देवी तथा पिंकी देवी को गिर...