गंगापार, दिसम्बर 9 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र में हुई रंजिशन दो पक्षों में मारपीट के मामले में नवाबगंज पुलिस ने नौ लोगों को मंगलवार को जेल भेज दिया। बता दें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित झोखरी आदमपुर गांव में पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों सोमवार को मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान राजकुमार शुक्ल, अधिवक्ता शिव नरेश शुक्ल, योगेंद्र शुक्ल समेत कई लोगों को चोटें आईं थीं। जिला अस्पताल में शिव नरेश शुक्ला, योगेन्द्र नारायण शुक्ल का इलाज चल रहा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष उमाकांत ने बताया कि घटना मामले में नामजद नौ लोगों को जेल भेजा गया है। अन्य नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.