देवघर, मई 1 -- चितरा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी अलगबरा गांव निवासी मृत्युंजय गोस्वामी (पिता- सुमेश्वर गोस्वामी) है। यह कार्रवाई पीड़ित पक्ष के संतोष गोस्वामी द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार बीते 15 अप्रैल 2026 को संतोष गोस्वामी अपने घर के एलबस्टेस मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान गांव के मृत्युंजय गोस्वामी अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मामला अचानक हिंसक हो गया। यह भी पढ़ें- घोड़थम्भा: मारपीट कांड में फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार आरोप है कि हमलावरों ने संतोष गोस्वामी की पत्नी के सिर पर लोहे की रोड से वार कर...