भभुआ, जून 23 -- (पेज तीन) भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने मारपीट मामले में दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में दो सगे भाइयों पर प्राथमिकीमारपीट का मामला थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर अमरपुर-बुच्चा) गांव निवासी शिवजी बिंद की पत्नी सुमन देवी ने भगवानपुर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उसने लिखा है कि वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही दो सहोदर भाई किसान बिंद व भरत बिंद लाठी-गड़ासा लेकर आए और उसके पति तथा सास को मारने लगे। उसने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा की गई मारपीट में उसके पति का सिर फट गया तथा सास के बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी है। उसने यह भी कहा है कि आरोपित द्वारा उसके सिर के बाल को पकड़कर घसीटा गया। उसने गले से सोने का लॉकेट लेने का भी आरोप लगाया है। पुल...