पूर्णिया, जून 17 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में पोठिया रामपुर पंचायत के प्रसादपुर बेलदारी गांव निवासी अमरजीत महतो का पुत्र आकाश कुमार (24) एवं गणेश महतो का पुत्र सौरव कुमार (19) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जगनी ए गांव निवासी जितेंद्र मेहता की पत्नी रंभा देवी के आवेदन पर चम्पानगर थाना में कांड संख्या 83/2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे जगनी ए गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप उनके पुत्र प्रशांत की पान दुकान पर आरोपी अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचे और पूर्व विवाद को लेकर मारपीट की। साथ ...