उन्नाव, जनवरी 28 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय मलकादिम गांव के रहने वाले रंजीत सिंह ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 16 जनवरी दोपहर पड़ोस के रहने वाले अरविंद सिंह के दुकान पर बैठा था। तभी गांव के ही ब्रजेश सिंह अपने भाई अजय के साथ आए और पुरानी रंजिश को मानते हुए गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो सभी एकजुट होकर मारपीट करने लगे। पड़ोसियों ने बीच बचाव कराया और घायल को सीएचसी लेकर गए। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.