चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी स्थित कांजी हाउस निवासी महिला रितु देवी पति विष्णु बहादुर ने पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद समेत पांच लोगों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि कांजी हाउस निवासी दुर्गा प्रसाद, पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद, विवेक प्रसाद, मनीष और गणेश द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही महिला ने बताया कि मारपीट कर उसका मंगलसूत्र, सोने की कान की बाली तथा अंगूठी छीन ली है। घटना बुधवार की रात्रि 10 बजे की है। जब महिला चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराने पहुंची थी तो कुछ युवकों ने उसके घर पर पत्थरबाजी भी किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। इधर महिला द्वारा चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराने के बाद पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद ने भी चक्रधरपु...