साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हसन टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक पक्ष की तारबोना बीवी ने पुलिस को बताया कि गांव के आठ नामजद लोगों ने बीते 20 दिसंबर को घर में घुसकर मारपीट की घटना का अंजाम दिया। जान मारने की नीयत से गले में गमछा फंसा कर दबाने लगे और घर में रखे सामानों को भी तोड़-फोड़ दिया। दूसरे पक्ष के अनवर रजा ने पुलिस को बताया है कि गांव के ही सात नामजद लोगों ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...