औरंगाबाद, मई 20 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह पुलिस ने भगवानपुर गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में सीताराम पासवान, पिता रामबरन पासवान एवं रामजन्म पासवान, पिता इंद्रदेव पासवान शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले भगवानपुर गांव एवं गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में कुल 61 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...