उन्नाव, फरवरी 2 -- उन्नाव। सोहरामऊ थाना पुलिस ने सोमवार सुबह दबिश देकर मारपीट के दो आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक इसी थाना के रसूलाबाद गांव निवासी महेंद्र पुत्र कुशहर ने मारपीट का केस दर्ज कराया था। मामले में नामित रसूलपुर गांव निवासी कमलेश पुत्र शिव नारायण और उसके बेटे सुभाष को पकड़ कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। यहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपित को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.