मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर एफआईआर
धनबाद, मई 13 -- सुदामडीह रिवर साईड स्थित बीसीसीएल क्वार्टर निवासी जितेंद्र कुमार दास व उनकी पत्नी के साथ पड़ोसी द्वारा मारपीट व जाति सूचक गाली गलौज मामले में मंगलवार को सुदामडीह पुलिस ने दोनों पक्षों के शिकायत पर मामला दर्ज किया है। सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने कहा कि दिनेश विश्वकर्मा की पुत्री ने जितेंद्र कुमार दास के विरुद्ध जबरन छेड़खानी करने व अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई है। जबकि जितेंद्र कुमार दास की ओर से मारपीट करने एवं जातिसूचक शब्द में गाली-ग्लौज करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- डायन के नाम पर की मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.