उन्नाव, मार्च 14 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के जसुवापुर गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र सुंदरलाल ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी उमाशंकर पत्नी नाम अज्ञात, बेटा सनी उर्फ ललित और बेटी संगीता के साथ गुरुवार दोपहर दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो लाठी से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर दम्पति व बेटा बेटी सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...