मुंगेर, अप्रैल 5 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के रैनिया गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित द्वारा टेटिया थाना में दिए आवेदन पर पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित भूना गांव निवासी अंगद कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह अपने निजी कार्य से टेटिया बंबर जा रहे थे। इसी दौरान रैनिया गांव के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस घटना में रनिया गांव के आनंद कुमार, विमल यादव तथा शैलेंद्र यादव सहित पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद वह किसी तरह वहां से बचकर निकले और मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश राम ने बताया कि अंगद कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर तीन नामजद ...