साहिबगंज, अप्रैल 7 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कामोदरी पहाड़ निवासी आशीष पहाड़िया के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने बताया कि इनमें रविकांत राय, विवेक कांत राय व अमर कांत राय हैं। आशीष पहाड़िया ने मारपीट की घटना को लेकर मिर्जाचौकी थाना में केस दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...