अयोध्या, मई 31 -- तारुन। थाना तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवलापुर उर्फ तकमीनगंज में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने पीडित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित राजकुमार का आरोप है कि गांव की रहने वाली सुदेश्वरी और उसके परिवार से मुकदमेबाजी को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसी को लेकर विपक्षी विकास, सौरभ और पिंकू उर्फ शुभम उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से पिटाई कर दिया। ---- यह भी पढ़ें- जमीन कब्जे के विरोध पर बुजुर्ग समेत तीन को पीटा, केस दर्ज यह भी पढ़ें- रंजिश में मारपीट, तीन लोगों पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...