बगहा, मार्च 22 -- योगापट्टी। नवलपुर थाना क्षेत्र के निमुईआ गांव में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। नवलपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि मारपीट में शामिल आरोपी अपने घर पर थे।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...