भभुआ, जनवरी 29 -- भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के नीबी गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने नीबी गांव निवासी रंजीत सिंह एवं जगदीश सिंह व इनका पुत्र आकाश कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में दूसरे पक्ष द्वारा थाना पर आवेदन दिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया। फोटो- 29 जनवरी भभुआ- 12 कैप्शन- नीबी गांव में हुई मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को भभुआ थाना लाए गए आरोपित। जांच के दौरान पैसा लेने का वीडियो वायरल चैनपुर। प्रखंड की मदुरना पंचायत में पीएम आवास योजना की जांच के दौरान एक व्यक्ति द्वारा लाभुक से पैसा लेने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवा...