उन्नाव, मार्च 22 -- चकलवंशी। पुरानी रंजिश के चलते दरवाजे पर आकर गांव के ही युवकों से गाली-गलौज करने का विरोध किया तो हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंची बेटियों के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। माखी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के रहने वाले रामदास पुत्र चतुरी लाल ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी गोविंद, सुरेन्द्र, बिरेन्द, सुजान दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बेटियां अर्चना व रामबेटी बचाने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तह...