जामताड़ा, जून 22 -- जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधाकृष्ण की अदालत ने सोमवार को चार आरोपियों को दोषी करार दिया।

दोषी करार दिए जाने की प्रक्रिया दोषी ठहराए जाने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोषी करार दिए गए आरोपियों में फतेहपुर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी फुरकान अंसारी, शरीफ अंसारी, रफीक अंसारी और मिनाज अंसारी शामिल हैं। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 09 गवाहों की गवाही कराई गई। वहीं दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया।

सजा के लिए निर्धारित तिथि सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अदालत ने 23 जून की तिथि निर्धारित की है। विदित हो कि दोषी ठहराए गए चारों के खिलाफ फतेहपुर थाना कांड संख्या- 07/2025 के तहत मा...