मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
पाकुड़, जून 6 -- स्थानीय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर में मारपीट एवं अन्य आरोपों से जुड़े दो अलग-अलग कांडों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 35/26 तहत दर्ज मामले के आरोपी सुंदरपुर निवासी छोटू स्वर्णकार एवं पारस स्वर्णकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं हिरणपुर थाना कांड संख्या 36/26 में दर्ज मामले के आरोपी सुंदरपुर निवासी सोनू स्वर्णकार एवं दीपक स्वर्णकार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आवेदन के आधार पर दी गई शिकायत के आलोक में कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.