नैनीताल, जनवरी 31 -- नैनीताल, संवाददाता। समीपवर्ती वाटर फॉल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में स्टाफ हाउस निवासी टैक्सी चालक त्रिलोक सिंह ने कहा कि 18 जनवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बेटे और उसके दोस्त के साथ वाटर फॉल घूमने गया था। वहां स्कूटी और बाइक के पास खड़े तीन-चार युवक और एक युवती ने उनकी कार पीछे करते समय कार पर जोर से हाथ मारा। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष से काशीपुर निवासी इरम ने दी तहरीर में कहा कि 18 जनवरी को वह भतीजे और भांजों के साथ वाटर फॉल आई थीं। आरोप है कि टैक्सी चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार में सवार लोगों ने अभद्रता और छेड़छाड़ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.