उन्नाव, सितम्बर 29 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मजहरखेड़ा गांव के रहने वाले अरविंद की पत्नी रोशनी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 16 सितंबर सुबह घर का कार्य कर रही थी। तभी गांव के ही सुभाष नशे में आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी से पीटने लगा। बचाने आई जेठानी सीमा व बेटी पूजा पर भी हमला कर दिया। उसके बाद सुभाष के घर के ही नरेश, रामकिशोर, मुन्नीलाल, कलावती ने घर पर आकर मारपीट शुरू कर दी। जिससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...