गिरडीह, मार्च 13 -- बिरनी, प्रतिनिधि। गुरुवार को भाकपा माले पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं के बीच बैठक की गई। जिसमें सदस्यता भर्ती नवीकरण अभियान पर चर्चा की गई। जानकारी देते हुए माले प्रखंड सचिव शेखर सुमन ने बताया कि मनरेगा योजना की हत्या के खिलाफ 18 मार्च को आयोजित राज्य भवन के समक्ष कन्वेंशन में बिरनी से कई लोग भाग लेंगे। साथ ही बैठक में तय किया गया कि बीते 09 मार्च को भरकट्टा ओपी के एसआई जितेन्द्र सिंह के द्वारा जमडीहा गांव के दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पार्टी ने तय किया कि दिनांक 16 मार्च को भाकपा माले का एक शिष्टमंडल एसपी से मिलकर वार्ता करेंगे और ओपी के एसआई जितेन्द्र सिंह एवं घटना में संलिप्त हवलदार पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाकपा माले आन्दोलन करने पर बाध्य होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...