दुमका, जनवरी 31 -- जरमुंडी, प्रतिनिधिजरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनडीह से पुलिस द्वारा एक पूर्व मामले में फरार वारंटी किरानी राउत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मारपीट के एक पूर्व मामले में फरार चल रहे आरोपी के विरूद्ध थाने में कांड संख्या- 94/25 अंडर सेक्शन 191(2) , 191(3) , 190 , 109 , 115 (2), 117(2), 127(2), 352, 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी किरानी राउत को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...