लखीसराय, जुलाई 10 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के खुटहा चेतन टोला से शुक्रवार को एक बालक को पुलिस ने निरुद्ध किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि खुटहा चेतन टोला में बीते दिनों हुई मारपीट की एक घटना में उक्त बालक आरोपित है। उन्होंने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए बालक को सादे वस्त्रों में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा बिना हथकड़ी लगाए अभिरक्षा में लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह (प्रेक्षण गृह) भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले में किशोर न्याय कानून के सभी निर्धारित प्रावधानों का पालन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...