मधेपुरा, दिसम्बर 18 -- चौसा। पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापेमारी कर मारपीट मामले में लगभग दस दिन से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रसलपुर धुरिया पंचायत का रहने वाला बताया गया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में लगभग दस दिन से फरार चल रहे रसलपुर धुरिया पंचायत के तिरासी टोला के अर्जुन यादव को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...