मारपीट मामले में आरोपित छह युवकों पर मुकदमा दर्ज
मऊ, मई 24 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के पवहारी बाबा मंदिर के पास एक किशोर आदर्श को बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता सुमंत गौतम की तहरीर पर कोपागंज थाना पुलिस ने छह नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुआर बसगितिया निवासी सुमन्त गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 20 मई की सुबह सत्यम कुमार और शिवम कुमार उनके पुत्र आदर्श को यह कहकर घर से बुलाकर ले गए कि उसके दोस्त पवहारी बाबा मंदिर के पास इंतजार कर रहे हैं। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दीपक राम, विवेक कुमार, युवराज तथा भमभूषण उर्फ खतली समेत सभी आरोपियों ने मिलकर आदर्श की लात-घूंसों और हाथ में पहने कड़े से पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- मारपीट कर पुत्र को घायल कर देने की शिकायत पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.