गंगापार, फरवरी 24 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। छह दिन पहले हुई मारपीट के मामले में बहरिया थाने में आठ लोगों पर क्रॉस केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर की गई है। उन्नीस फरवरी को पुरानी रंजिश को लेकर बहरिया थाना के सल्ले चौराहे पर जुगुनी डीह निवासी मोहम्मद सैफ व मोहम्मद इमरान के बीच वाद विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमे मोहम्मद इमरान द्वारा मोहम्मद सैफ सहित नौ लोगों को नामजद करते हुए चार पांच अज्ञात पर संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। छह दिन बाद सोमवार को पुलिस आयुक्त ने बहरिया पुलिस को मोहम्मद सैफ का भी मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया। मामले में देर रात पुलिस ने जुगनीडीह निवासी निसार अहमद की तहरीर पर मोहम्मद इमरान उर्फ सोनू मलिक, मोहम्मद ताबिश उर्फ जिगर, मीजान, जुल्फिकार, वारिस मलिक, मोहम्मद वासिफ,साह...