मारपीट मामले के फरार आरोपी मुखिया के घर चिपकाया इश्तेहार
कोडरमा, जून 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे तिलोकरी पंचायत के मुखिया इंदरदेव यादव के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को उनके पैतृक गांव बेहराडी में इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, बेहराडीह निवासी मुखिया इंदरदेव यादव पिता स्व. बिसुन यादव लंबे समय से मारपीट के एक मामले में फरार बताए जा रहे हैं। न्यायालय से निर्गत आदेश के आलोक में एसआई शमसुद्दीन खान एवं केडी प्रसाद के नेतृत्व में उनके आवास पर पहुंचकर ढोल-नगाड़े बजवाते हुए इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने मुनादी कराते हुए आरोपी को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.