सीवान, जनवरी 9 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के सराय पड़ौली तिवारी टोला गांव में हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित सराय पड़ौली तिवारी टोला का मनु तिवारी है। मारपीट के इस मामले में कुल नौ लोगों को आरोपित किया गया है। इसमें से तीन लोगों को पुलिस ने पहले हीं गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को चौथे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...