साहिबगंज, अप्रैल 1 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र नकीरटोला में 26 मार्च की शाम गेंहू के फसल कटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इससे एक पक्ष के हाफू शेख (65) गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले को लेकर राधानगर थाना में गफ्फार शेख समेत छह लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर उत्तर पलाशगाछी के नकीरटोला से गफ्फार शेख व अफसर शेख को गिरफ्तार किया। बुधवार की शाम दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक एक ही जमीन पर दोनों पक्ष मालिकाना हक जता रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...