गया, मई 18 -- नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमुचक गांव में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लकी कुमार और अनूपी केवट के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मामले में रौशन कुमार ने थाना में आवेदन देकर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नीमचक बथानी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...