अररिया, मई 9 -- अररिया,निज संवाददाता नगर थाना पुलिस ने मारपीट मामले के दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति शहर के रहिका टोला धुनिया बस्ती का रहनेवाला राजा पिता अलाउद्दीन व साकिब पिता मो मुन्ना शामिल है।यहां बता दे कि 26 मार्च को बच्चों की लड़ाई के बाद जब साकिब दूसरे बच्चे के पिता को शिकायत करने गये तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया था।इसके बाद घायल साकिब ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। घटना के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी।शुक्रवार की रात पुलिस ने मारपीट की घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।इस मामले में नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनो को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...