कटिहार, दिसम्बर 13 -- सालमारी, एक संवाददाता। सालमारी थाना क्षेत्र के पिंढाल पंचायत में बीते दिनों मारपीट की घटना घटित हुई थी। पीड़िता श्रीदेवी द्वारा सालमारी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस घटना में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल था। इसके मामले में अब-तक किसी भी नामजदों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष में भय का माहौल हैं। इस मामले पर थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बतायी की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गुप्त सूचना पर कई बार पुलिस टीम के साथ घर पर छापेमारी मारी की जा चुकी है। मुख्य आरोपी का मोबाइल घर से बरामद किया गया है। टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए कही की विवश हो कर आरोपी के खिलाफ वारंट निकाली जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...